डीएम प्रवीण मिश्रा ने सरयां स्थित गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण।

By INA News Desk
Jun 15, 2024 - 17:14
134 Views
डीएम प्रवीण मिश्रा ने सरयां स्थित गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण।

डीएम प्रवीण मिश्रा ने सरयां स्थित गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण, शासन द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों का शत  प्रतिशत अनुपालन करने के दिए निर्देश।

मऊ। डीएम मऊ प्रवीण मिश्र ने आज तहसील एवम् विकास खंड मोहम्मदाबाद गोहना के सरयां ग्राम पंचायत स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों के लिए हरे चारे,पीने के पानी तथा पर्याप्त छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान शासन द्वारा गौशालाओं हेतु जारी नए दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के भी निर्देश जिला अधिकारी द्वारा दिए गए।इस दौरान  पशु चिकित्सा अधिकारी को नियमित पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने गौशालाओं की नियमित साफ सफाई तथा निराश्रित गोवंशों को गर्मी के दौरान प्रतिदिन फव्वारे से नहलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।इस दौरान डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ एवं खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow