संपूर्ण समाधान दिवस में 103 शिकायतों में से 6 का हुआ तत्काल निस्तारण, 4 टीमें मौके पर भेजी गई।

By INA News Desk
Jun 15, 2024 - 17:09
57 Views
संपूर्ण समाधान दिवस में 103 शिकायतों में से 6 का हुआ तत्काल निस्तारण, 4 टीमें मौके पर भेजी गई।

मऊ। डीएम मऊ प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 103 शिकायतें आई, जिनमें से 6 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 4 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में  सर्वाधिक राजस्व विभाग के 62, पुलिस विभाग से 13 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। 

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहाना हेमंत कुमार चौधरी, तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना, सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow