Mathura News: डेम्पियर नगर मार्ग अब राजा कृष्णपाल सिंह के नाम से जाना जायेगा। 

कृष्ण पाल सिंह जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं उनके द्वारा समाज हित और राष्ट्र हित...

Sep 24, 2024 - 13:03
83 Views
Mathura News: डेम्पियर नगर मार्ग अब राजा कृष्णपाल सिंह के नाम से जाना जायेगा। 

मथुरा। डेम्पियर नगर के अहिल्या बाई होल्कर पार्क से मच्छी पाटक वाले पुल तक की सड़क का नामांकरण मुख्य अतिथि वृंदावन नगर निगम के महापौर ने जनसंघ के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष व समाजसेवी स्व० राजा कृष्णपाल सिंह के नाम पर किया। साथ ही मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल व पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह के द्वारा इस मार्ग का लोकार्पण किया गया है। उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनको बहुत बड़ी खुशी हो रही है कि उनको यह शौभाग्य मिला कि वे समाज सेवी, जनता के हितेशी और सनातन के समर्थक के नाम से मार्ग का लोकार्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण पाल सिंह जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं उनके द्वारा समाज हित और राष्ट्र हित में बहुत सारे अतुलनीय कार्य किये गये हैं।

पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने कहा की राजस्थान के राजा कृष्णपाल सिंह जी हमारे नाना जी राजा बलवंत सिंह के पुत्र थे उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों सामाजिक कार्य किये गरीबों की मदद करना, हिन्दु विश्व विद्यालय को बनवाने में, आर्थिक मदद करना, महात्मा गांधी जी को भी आर्थिक सहयोग करना एवं रविन्द्र नाथ टैगोर के शांति निकेतन निर्माण कार्य में आर्थिक सहयोग करना आज भी उनके द्वारा बनवाये गये उत्तर प्रदेश में गुरुकुल, किशोरी रमन इंटर कालेज मथुरा, राजा बलवंत सिंह कालेज आगरा, बच्चों के लिए हॉस्टल निर्माण कार्य आदि किये । 

Also Read- मां विंध्यवासिनी के दर पर सीएम योगी ने झुकाया शीश- मुख्यमंत्री ने विंध्य कॉरिडोर के कार्यों का भी लिया जायजा।

वे आगरा में नागरी प्रचारनी सभा के अध्यक्ष पद पर रह कर हिंदी का प्रचार प्रसार करते रहे। मार्ग के लोकार्पण के अवसर पर मथुरा वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा की एक ऐसे व्यक्ति कृष्णनपाल सिंह जी के नाम के मार्ग का लोकार्पण आज दिनांक 22/09/2024 को मेरे हाथों हुआ है की मेरा भी जीवन धन्य हो गया क्यों की ऐसे शुभअवसर बड़े ही नेक और पुण्य कार्यों से जीवन में मिलते है कृष्णनपाल सिंह जी भाजपा की नीव और जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष एवं संस्थापक रहे हैं। आज बहुत ही अच्छा कार्य मेरे द्वारा सम्पन्न हुआ मेरा जीवन भी धन्य हो गया।

लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व मंत्री सरदार सिंह कुशलपाल सिंह पूर्व विधयाक श्याम सुंदर शर्मा तुलसीराम शर्मा नेपाल से सासंद कु० मन्वेन्द्र सिंह के करीबी है। गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow