Ayodhya News: रामनगरी में इस बार की रामलीला अद्भुत और अलौकिक होगी।
1अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक फिल्मी हस्तियों की रामलीला संचालित होगी...
रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के धर्म नगरी अयोध्या में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनगरी में फिल्मी सितारों की रामलीला, होगी जिसमें 42 स्टॉर कलाकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, 20 फीट ऊंची ताड़का के साथ नजर आएंगी।
रामनगरी के रामलला के स्थापित होने के बाद की यह पहली रामलीला मनाई जाएगी. इस रामलीला में 42 फिल्म कलाकार भी अलग-अलग पात्रों में नजर आएंगे। बताया जाता है कि, माता सीता का रोल निभाने वाली कलाकर अंजली अयोध्या की रहने वाली हैं। ऐसे में इस बार की रामलीला का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर फिल्मी कलाकारों से अयोध्या की रामलीला सुसज्जित होने वाली है। राम कथा पार्क में 1अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक फिल्मी हस्तियों की रामलीला संचालित होगी, जिसमे फिल्म जगत के कई बड़े कलाकार प्रभु राम की लीला पर मंचन करते नजर आएंगे। 42 फिल्म कलाकार होंगे शामिल! इस रामलीला की खास बात यह है कि इस बार की रामलीला में 20 फीट की ताड़का होंगी, इस बार की रामलीला में अयोध्या के भी कलाकार को किरदार निभाने का मौका मिला है।
पंजाब के कलाकार हरमन दीप सिंह ताड़का का रोल अदा करेंगे, तो फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री वेदमाती की भूमिका में नजर आएंगा। पद्मा मालिनी अवस्थी माता शबरी, रितु शिवपुरी माता सीता, रवि किशन केवट तो मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, बिंदू दारा सिंह भगवान शंकर, रजामुराद राजा दशरथ, राकेश बेदी राजा जनक, विनय सिंह कुंभकरण, नरेश निरंजन नारद मुनि की भूमिका निभाएंगे. साथ ही अनिमेष मिढा शत्रुघ्न की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
रामनगरी में इस बार की रामलीला अद्भुत और अलौकिक होगी। यहां प्रभु राम के विराजमान होने के बाद की यह पहली रामलीला है, जिसे ऐतिहासिक बनाया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार लगभग 50 करोड़ से ज्यादा दर्शक इसबार की रामलीला को देख सकें। इसकी तैयारी की जा रही है।
व्यवस्था की जा रही है की रामलीला का मंचन देखने वाले भक्तों को रामलीला कमेटी की तरफ से बाकायदा प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। इस बार फिल्म जगत के कई बड़े फिल्म कलाकार अयोध्या की रामलीला में शिरकत करने आ रहे हैं। ऐसे में इसबार की रामलीला बहुत ही अलौकिक होगी.भगवान राम की नगरी मे राम लीला पहले गाव गाव मे होता तक किंतु समय की बहार चली की दुर्गा पूजा का प्रचलन बढ़ गया अब भी राम लीला खूब होती है! अयोध्या की राम लीला फिल्मीकलकरो का है टीवी पर आता है।
What's Your Reaction?











