Ballia News: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन। 

भाग लेने हेतु जनपद के इच्छुक बाक्सिंग खिलाड़ी/टीम अपनी प्रविष्टि दिनांक 26 सितम्बर ...

Sep 24, 2024 - 14:40
41 Views
Ballia News: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन। 

Report- S.Asif Hussain zaidi 

बलिया। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय, बलिया के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 सितम्बर, 2024 सेे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में किया गया है।

इस प्रतियोगिता में जूनियर आयु वर्ग के बालकों की 10 भार वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें स्कूल/क्लब की टीमें प्रतिभाग कर सकती है। भाग लेने हेतु जनपद के इच्छुक बाक्सिंग खिलाड़ी/टीम अपनी प्रविष्टि दिनांक 26 सितम्बर 2024 तक जिला खेल कार्यालय, बलिया में करा सकतें है।

खिलाड़ियों का आधार कार्ड एवं बैंक खाता संख्या, आई0एफ0एस0 संख्या अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में जिला खेल कार्यालय, बलिया से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।                        

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow