Hardoi News: जिलाधिकारी ने देखा शहीद उद्यान का विकास मॉडल। 

शहीद उद्यान को इस प्रकार विकसित किया जाये कि आने वाले लोगों को आकर्षक लगे।

By INA News Desk
Sep 24, 2024 - 14:49
85 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने देखा शहीद उद्यान का विकास मॉडल। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट में वंदन योजना के अंतर्गत शहीद उद्यान में होने वाले कार्यों के 3 डी मॉडल को देखा। उन्होंने जेल रोड की ओर खुलने वाले द्वार सहित अन्य द्वारों के सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहीद उद्यान को इस प्रकार विकसित किया जाये कि आने वाले लोगों को आकर्षक लगे। उद्यान में स्थित तालाब को विकसित किया जाये। आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों के लिए उपयुक्त स्थान पर शौचालय का निर्माण जल्द प्रारम्भ कराया जाये।

Also Read- UP Encounter: बदमाश अनुज(Anuj) के आतंकी जीवन का अध्याय समाप्त, STF व पुलिस ने मार गिराया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement