Shahjahanpur News: हाइवे स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र का मिला शव। 

छात्र की छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत...

Oct 6, 2024 - 17:24
67 Views
Shahjahanpur News: हाइवे स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र का मिला शव। 

रिपोर्ट- फै़याज़ उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। बरेली रोड़ हाइवे तिलहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है छात्र की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई है। तिलहर कोतवाली थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे स्थित एक निजी मेडिकल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा छात्र का शव मिलने की सूचना पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, आनन फानन में पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व परिजनों को सूचना दी। कुशाग्र प्रताप सिंह एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था।

वह गोरखपुर जिले का रहने बाला है। घटना पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने मौका मुआयना किया एवं उन्होंने  बताया कि छात्र छात्रावास में ग्राउंड फ्लोर पर रहता था लेकिन वह तीसरी मंजिल से गिरा है या उसे किसी ने गिराया है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है व आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। वही घटना स्थल से फॉरेंसिक लैब टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। 

Also Read- Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 के लोगो का किया अनावरण।

  • ग्राउंड फ्लोर पर कमरा, तीसरी मंजिल पर कैसे पहुंचा छात्र

निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही पुलिस अधीक्षक की माने तो छात्र हॉस्टल में ग्राउंड फ्लोर में रहता था लेकिन वह तीसरी मंजिल पर कैसे पहुंचा, और वहाँ से कैसे गिर गया यह सबाल पैदा कर रहा है। अहम बात यह है कि तीसरी मंजिल पर कोई रहता भी नही है। इसकी गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow