Hardoi News: नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

डांडिया कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवरात्रि के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया...

By INA News Desk
Oct 6, 2024 - 17:09
69 Views
Hardoi News: नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

हरदोई। इनर व्हील क्लब हरदोई द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान नवरात्रि के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा की गई। डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष सुप्रिया सेठ, क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट चित्रा बाजपेई,आई पी पी रागिनी तिवारी,कोषाध्यक्ष सोनिया मिश्रा, उपाध्यक्ष एवं जेड पी सी राखी द्विवेदी, सीजीआर अनुराधा मिश्रा, आईएसओ पूजा जैन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब की अन्य सदस्य इंदु बाला शुक्ला,नीलम पांडे, सोहिनी द्विवेदी, रेनु शुक्ला, चेतना शुक्ला और सीमा, निरमा देवी, पूनम त्रिवेदी, संगीता श्रीवास्तव,नीलम सिंह, प्रीति तिवारी,शिल्पी रस्तोगी, रीना गुप्ता भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। शिवानी वर्मा ने डांडिया क्वीन का खिताब हासिल किया तथा रेनू शुक्ला ने क्लब की डांडिया क्वीन का खिताब हासिल किया।

डांडिया कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवरात्रि के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना था। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक महत्व को उजागर किया, बल्कि समाजसेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ किया।

Also read- Chief Minister Yogi Adityanath unveils Mahakumbh 2025 logo in Prayagraj

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow