Deoband: मुमताज अहमद गांधी नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुमताज अहमद को यह सम्मान दिल्ली के त्रिनेत्र अनुसंधान एवं जांच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार और उपाध्यक्ष जयकुमार नागर की ओर से दिया गया।

By INA News Desk
Oct 2, 2024 - 23:49
60 Views
Deoband: मुमताज अहमद गांधी नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित

दिल्ली के त्रिनेत्र अनुसंधान एवं जांच फाउंडेशन ने दिया सम्मान

Deoband News INA.

वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार मुमताज अहमद गांधी नोबेल शांति पुरस्कार-2024 से नवाजे गए हैं। उनके सम्मानित होने पर समाजसेवियों, लेखकों, शायरों और पत्रकारों ने हर्ष जताया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुमताज अहमद को यह सम्मान दिल्ली के त्रिनेत्र अनुसंधान एवं जांच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार और उपाध्यक्ष जयकुमार नागर की ओर से दिया गया। मुमताज अहमद ने इस सम्मान के लिए संस्था के पदाधिकारियों का दिल से आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से हौंसला बढ़ता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। उनकी इस उपलब्धि पर शायर डॉ. नवाज देवबंदी, डॉ. शमीम देवबंदी, डॉ. डीके जैन, नजर फाउंडेशन के चेयरमैन नजम उस्मानी, सेठ कुलदीप कुमार, अरुण गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनोज सिंघल आदि ने हर्ष जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow