Deoband: नए नियमों के साथ दारुल उलूम में जल्द मिलेगी महिलाओं को एंट्री

बाहर से संस्था को देखने के लिए आने वाली महिलाओं की भीड़ की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इतना ही नहीं महिलाएं पर्दा का ख्याल न रखते हुए यहां रील बना रही थीं।

By INA News Desk
Sep 30, 2024 - 22:28
59 Views
Deoband: नए नियमों के साथ दारुल उलूम में जल्द मिलेगी महिलाओं को एंट्री

मोहतमिम बोले: महिलाओं के प्रवेश को लेकर प्रबंधन कर रहा विचार

Deoband News INA.

इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री पर लगी रोक को जल्द हटा दिया जाएगा।महिलाएं फिर से दारुल उलूम और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया को निहार सकेंगी। इसके लिए प्रबंधन नए नियम बनाने पर विचार कर रहा है।नवीन सत्र के आरंभ होने के साथ ही दारुल उलूम प्रबंधन ने छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए नियमों को सख्त किया हुआ था। ताकि छात्र पढ़ाई पर ही ध्यान क्रेंद्रित रखें। लेकिन बाहर से संस्था को देखने के लिए आने वाली महिलाओं की भीड़ की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इतना ही नहीं महिलाएं पर्दा का ख्याल न रखते हुए यहां रील बना रही थीं।

जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। इससे संस्था की बदनामी हो रही थी। लगातार इसकी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। बीती 17 मई को सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए प्रबंधन ने संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी थी। इसकी वजह से दारुल उलूम को देखने की ख्वाहिश लेकर देवबंद पहुंचने वाली महिलाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा था।लगातार इस तरह की जानकारियां संस्था को मिल रही थी। जिसके बाद दारुल उलूम ने अब रुख का थोड़ा नरम किया है।सोमवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि संस्था में पुन: महिलाओं के प्रवेश को लेकर विचार किया जा रहा है लेकिन इसके लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। जिसके बाद जल्द ही महिलाओं को संस्था में कुछ शर्तों के साथ भीतर आने की अनुमति दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow