Deoband: महिला मंडल ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

महिलाओं ने उनके पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। इसके उपरांत संगठन की मासिक बैठक हुई। जिसमें नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई।

By INA News Desk
Oct 4, 2024 - 21:20
65 Views
Deoband: महिला मंडल ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 10वीं और 12वीं की छात्राएं सम्मानित

Deoband News INA.

महाराजा अग्रसेन महिला मंडल समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।बृहस्पतिवार को शैली सिंघल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थापिका रचना कंसल व अध्यक्ष रीटा अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर मालार्पण किया। जबकि कोषाध्यक्ष अर्पणा अग्रवाल व सचिव श्वेता गोयल ने दीप प्रज्जवलित किया।

Also Read: Deoband: यति नरसिंहानंद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग, मदनी ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

महिलाओं ने उनके पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। इसके उपरांत संगठन की मासिक बैठक हुई। जिसमें नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। साथ ही बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जैन इंटर कॉलेज की दसवीं कक्षा की छात्रा राधिका गोयल और श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा की छात्रा निहारिका गोयल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुणा अग्रवाल, साधना, सुधा, सुभिता, योगिता, आभा, सुरभि, पूजा, शिप्रा, वर्षा आदि मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement