पीलीभीत न्यूज़: बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी ने वितरित की राशन किट।
कलीनगर तहसील परिसर पहुंचकर किया पौधा रोपण
पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने राहत सामग्री किट वितरित कर उनका हालचाल लेकर समास्याओं को भी सुना बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र ही मुआवजा दिए जाने की बात कही। उन्होंने कलीनगर तहसील में पहुंच कर पौधा रोपण भी किया।
पिछले दिनों अत्यधिक बारिश एवं जगबूढा व शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से जनपद की तहसील कलीनगर क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इन बाढ़ प्रभावित लोगों को शुक्रवार को
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पहुंच कर नौजल्हा नकटा में बाढ़ पीड़ितों को 600 राहत किट वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की उनका हालचाल जाना व उनकी समस्याओं को भी सुना।
डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के मकान ढहे व फसलों का नुकसान हुआ है उनका सर्वे टीमों के माध्यम से कराया जा रहा है तथा फीडिंग का कार्य चल रहा है, सर्वे कार्य पूर्ण होने पर शीघ्र पीड़ितों को मुआवजा दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने तहसील कलीनगर पहुंचकर तहसील परिसर में अर्जुन के पौधे का भी रोपण किया।
इसे भी पढ़ें:- ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के घर पर चला पुणे नगर निगम का बुलडोजर..
एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को तहसील कलीनगर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 80 राहत किट बन्दरबोझ, 150 राहत किट मैनी गुलडिया एवं 170 राहत किट बूंदीभूड में वितरित की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी कलीनगर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार हबीब- उर -रहमान अंसारी, नायब तहसीलदार अक्षय यादव, राजस्व कानून निरीक्षक वी एस राना, क्षेत्रीय लेखपाल गजेन्द्र यादव सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत
What's Your Reaction?