कानपुर न्यूज़: बिल्हौर घाटमपुर न्याय क्षेत्र नगर वापसी गजट क्रियान्वित करा वादकारियों को राहत दे सरकार- रवीन्द्र शर्मा 

Jul 19, 2024 - 19:36
59 Views
कानपुर न्यूज़: बिल्हौर घाटमपुर न्याय क्षेत्र नगर वापसी गजट क्रियान्वित करा वादकारियों को राहत दे सरकार- रवीन्द्र शर्मा 
  • गजट क्रियान्वन हेतु संघर्ष समिति ने ब्लैक डे पर शताब्दी गेट पर किया प्रदर्शन

कानपुर, बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापस लाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्तागण बार एसोसिएशन गेट से कालीपट्टी बांध शताब्दी गेट पर योगी जारी गजट का सम्मान कराओ बिल्हौर घाटमपुर फाइलें नगर भिजवाओ गजट क्रियान्वन कराके रहेंगे पत्रावलियां वापस मंगा के रहेंगेआदि नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। 

जहां पर बोलते हुए संघर्ष समित संयोजक पण्डित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि आज से 11 वर्ष पूर्व आज ही के दिन कानपुर नगर की तहसीलो बिल्हौर एवं घाटमपुर के न्यायिक क्षेत्राधिकार को माती कानपुर देहात भेज दिया गया था। जिसकी नगर वापसी हेतु संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जल सत्याग्रह किया।

न्याय अधिकार यात्रा निकालने सहित आंदोलन क्रम में  राज्यपाल उपमुख्यमंत्री कानून मंत्री कैबिनेट मंत्री राज्य मंत्री सांसदों विधायकों सहित राजस्व परिषद के अध्यक्ष से मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में मिल वादकारियों और अधिवक्ताओं को प्रतिदिन होने वाली समस्याओं से अवगत कराया ।हमारी मांग को जनहित में पाते हुए प्रदेश सरकार की संस्तुति पर  महामहिम राज्यपाल  द्वारा 14 जून 2019 को गजट जारी कर  दोनों तहसीलों का न्यायिक क्षेत्राधिकार माती कानपुर देहात से वापस कानपुर नगर में जोड़ दिया गया।

गजट क्रियान्वन हेतु हमारे प्रतिवेदनों पर महामहिम  राज्यपाल  के निर्देश पर न्याय विभाग उत्तर प्रदेश शासन के उपसचिव अरुण कुमार  द्वारा महानिबंधक उच्च न्यायालय इलाहाबाद को  गजट क्रियान्वन हेतु पत्र भेजा गया किंतु क्रियान्वयन ना होने पर पुनः हमारे प्रतिवेदनों पर महामहिम राज्यपाल  के विशेष सचिव द्वारा शासन को लिखा गया जिस पर  उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव संजय कुमार वर्मा  द्वारा 1 सितंबर 2022 को महानिबंधक उच्च न्यायालय इलाहाबाद को कार्रवाई हेतु पत्र भेजा गया ।

इसे भी पढ़ें:-  पीलीभीत न्यूज़: बाढ़ पीड़ितों को जिलाधिकारी ने वितरित की राशन किट।

किंतु आज दिन तक गजट क्रियान्वयन न होने से दोनों तहसीलों की वादकारी जनता और अधिवक्ता प्रतिदिन 220 से 240 किलोमीटर की कई वाहन बदल दुरूह यात्रा करने को विवश है और कानपुर नगर की पुलिस द्वारा दोनों तहसीलों के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मुकदमों की पैरवी करने में खर्चा कानपुर नगर का लगता है किंतु न्यायिक राजस्व कानपुर देहात को प्राप्त होता है इसी तरह दीवानी वादों का राजस्व भी कानपुर देहात को प्राप्त हो रहा है जो 
प्रमुख रूप से शैलेश त्रिवेदी अरविंद दीक्षित संजीव कपूर शिवम गंगवार अतुल सिंह राकेश सिद्धार्थ अनूप जैसवाल गायत्री मिश्रा विपिन वर्मा एम डी सिंह नवनीत पाण्डे एस के त्रिपाठी गौरांग त्रिवेदी पंचानन यादव अनिल बाबू राम नवल कुशवाहा नूर आलम राजुल श्रीवास्तव आदि रहे!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow