Hardoi News: जिलाधिकारी ने की प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में प्रबंधकों के साथ बैठक।

संस्कृत स्कूलों को सिर्फ 5 प्रतिशत धनराशि का वहन करना होगा।

Sep 18, 2024 - 17:48
42 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में प्रबंधकों के साथ बैठक।

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट के अंतर्गत पात्र पुराने जर्ज़र विद्यालयों का नवीनीकरण कराया जाये। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालय को 25 प्रतिशत खर्च वहन करना होगा। शेष धनराशि का वहन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा।

Also Read- Hardoi News: बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, मजदूर की मौत।

संस्कृत स्कूलों को सिर्फ 5 प्रतिशत धनराशि का वहन करना होगा। लाभार्थी विद्यालयों के चयन हेतु शासनादेश की शर्तों का पालन किया जाये। विद्यालयों की दो सूची बनाई जाएं। एक सूची में 75 वर्ष से अधिक पुराने व दूसरी सूची में 75 वर्ष से कम पुराने विद्यालय रखे जाएं। विद्यालयों के प्रबंधन के साथ इस सम्बन्ध में बैठक कर ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow