Ballia News: पारिवारिक विवाद में देवरों ने भाभी के सिर पर पत्थर मारकर कि हत्या।  

मृतका के परिजन से मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं....

By INA News Desk
Sep 13, 2024 - 20:23
102 Views
Ballia News: पारिवारिक विवाद में देवरों ने भाभी के सिर पर पत्थर मारकर कि हत्या।  

बलिया: ख़बर सदर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजपूत नेवरी से है जहां, आज सुबह 09.30 बजे  राजपुत नेवरी गांव में संध्या गुप्ता पत्नि राजू गुप्ता को उनके सगे देवर विजय गुप्ता व कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ पारिवारीक विवाद हो गया जिसमें संध्या गुप्ता के दोनो देवर द्वारा उन्हे सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया गया। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जिनको डा0 द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका के परिजन से मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर फॉरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना कर त्वरित कार्यवाही/अभियुक्तो की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

Also Read- Ghazipur News:रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां रखने के आरोप मे तीन युवकों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow