Ballia News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी,यौमें पैदाइश मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया और जुलूस ने नगर मे किया भ्रमण। 

जगह-जगह  नारये तकबीर, अल्लाहू अकबर ,सरकार की आमद मरहबा, नबी कि आमद मरहबा के नारे फिजा़ में गुंजते रहे।

Sep 17, 2024 - 12:19
51 Views
Ballia News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी,यौमें पैदाइश मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया और जुलूस ने नगर मे किया भ्रमण। 

Report- S.Asif Hussain zaidi

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां पैगंबर इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मौके 12 रबी उल अव्वल को सुन्नी समुदाय द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। और जुलूसे मोहम्मदी ने नगर में भ्रमण किया। जिसमें जनपद की कई अंजुमनें शामिल हुई। जगह-जगह  नारये तकबीर, अल्लाहू अकबर ,सरकार की आमद मरहबा, नबी कि आमद मरहबा के नारे फिजा़ में गुंजते रहे। जगह-जगह लोग मिठाईयां ,फल बिस्किट मिठाईयां बांटते नज़र आये।  इस जूलसे मे  मे खूबसूरत झांकियों  के रूप में मक्का, मदीना और करबला की सुंदर आकृति  सजी हुई जुलूस के साथ चलती रही ।जुलूस अपने निर्धारित मार्गो से होता हुआ बिशुनीपुर  जामां मस्जिद पहुंच कर नाते रसूल के साथ समाप्त हो गया।

Also Read- Varanasi News: सीएम योगी ने देर रात तक वाराणसी के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, राहत शिविर में रह रहे लोगों का भी जाना हालचाल।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी क्षेत्राधिकार नगर गौरव कुमार शर्मा शहर कोतवाल योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ला सिविल लाइन चौकी में चार्ज इंस्पेक्टर अनवर खान महिला थाना अध्यक्ष कल्पना मिश्रा, मय महिला आरक्षी यातायात प्रभारी समद खान अपने दल बल के साथ जुलूस के साथ-साथ चलते रहे।
वसीम रही के नाते रसूल, और जंगे अली मोहल्ला के अंजुमन के नात खां को जनता ने खूब साराहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow