हरदोई न्यूज़: 24 एवं 30 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजनः- मीता गुप्ता

Jul 22, 2024 - 17:19
93 Views
हरदोई न्यूज़: 24 एवं 30 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजनः- मीता गुप्ता
24 एवं 30 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजनः- मीता गुप्ता

हरदोई। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई में 24 एवं 30 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे से उक्त कार्यालय में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्र की कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही है। जो सभी नवीन रिक्तियों के लिए हैं।

चयन के उपरान्त कम्पनी की शर्तों के अनुसार प्रशिक्षण में सफल होने के उपरान्त ही अन्तिम चयन किया जायेगा। जो हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट/स्नातक/परास्नातम/आई०टी०आई०/डिप्लोमा/कौशल विकास प्रशिक्षित योग्यताधारी, आयु- 18 से 40 वर्ष के पुरूष व महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: शहीद मेजर पंकज पांडे के आवास पर मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना www.rojgaarsangam.up.gov.in  पोर्टल पर आवेदन कर सेवायोजन पंजीयन कार्ड एवं शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी समस्त स्व प्रमाणित एक सेट बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित उक्त दिनॉक को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई में उपस्थित हों।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow