हरदोई न्यूज़: अपराधियों में नजर आना चाहिए पुलिस का भय: एसपी

Jun 29, 2024 - 14:12
76 Views
हरदोई न्यूज़: अपराधियों में नजर आना चाहिए पुलिस का भय: एसपी
  • पिहानी इंस्पेक्टर धर्मदास सिद्धार्थ की  कार्यशैली व व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे एसपी, पुलिस अधीक्षक ने ढाई घंटे तक की अपराध समीक्षा बैठक,बैठक के दौरान पुलिस कर्मचारियो में मचा रहा हड़कंप। 

हरदोई। कोतवाली पिहानी में पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने सर्किल हरियावा के अंतर्गत टडियावा, हरियावा  ,बेनीगंज पिहानी के प्रभारी व उप निरीक्षकों के साथ लंबित विवेचना की बैठक कर समीक्षा की।

एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने कहा कि अपराधियों के बीच पुलिस का भय नजर आना चाहिए। एसपी ने कहा कि सभी थानेदार अपराधियों की सूची बनाएं। अपराधियों की निगरानी की जाए।

इस दौरान थानावार दर्ज आपराधिक मामले व उनमें पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का ब्योरा तलब किया। आरजीआरएस शिकायतों का तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने लगभग ढाई घंटे तक बैठक की। एसपी ने अधीनस्थों से स्पष्ट कहा कि अपराधी जनपद में पनपने नहीं चाहिए।

जनता से पुलिसकर्मी अच्छा व्यवहार करें, पुलिस व जनता के बीच सामंजस्य अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बेहद अहम कड़ी साबित होगी। चोर, लुटेरे व अन्य आदतन अपराधियों की क्षेत्रवार सूची तैयार करें। इनकी गतिविधियों की निगरानी करें। बीट आरक्षी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जनता के बीच जाकर सूचनाओं का संकलन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow