बिजनौर न्यूज़: मुस्लिम समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने का प्रयास करने पर जताया हिन्दूवादी संगठनों ने एतराज, जमकर किया हंगामा।

Jun 29, 2024 - 13:52
88 Views
बिजनौर न्यूज़: मुस्लिम समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने का प्रयास करने पर जताया हिन्दूवादी संगठनों ने एतराज, जमकर किया हंगामा।

मामला बिजनौर के अफजलगढ़ का है। जहां द्वारिकेश शुगर मिल अफजलगढ़ में कार्यरत राजेश शर्मा की पुत्री शिवानी शर्मा ने मिल में ही कार्यरत वसीम अहमद नामक युवक से प्रेम विवाह करने के लिए रजिस्टार ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराया था।

जिसकी सूचना हिंदूवादी संगठनों को जैसे ही पता चली तो उन्होंने शनिवार को अफजलगढ़ कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और इसका जमकर विरोध दर्ज कराया और दो तो कहा कि किसी भी सूरत में हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी करने नहीं दी जाएगी और यदि ऐसा होता है तो हम लोग ईट से ईट बजा कर रख देंगे।

इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने अफजलगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर इस अवैध ‌निकाह पर अविलम्ब रोक लगाई जाने की मांग की।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow