Sant Kabir Nagar: अंतिम मतदाता सूची जारी: मेहदावल, खलीलाबाद व धनघटा में कुल 11.69 लाख मतदाता दर्ज।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत 06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं, जिनका निस्तारण 01 अप्रैल 2026 तक कराया गया। इसके उपरांत अब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि 312-मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में 4,12,243 मतदाता, 313-खलीलाबाद में 4,07,189 मतदाता तथा 314-धनघटा (अजा) में 3,50,084 मतदाता पंजीकृत हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 11,69,516 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जनपद का जेंडर रेशियो 811 तथा ई-पिक रेशियो 54.70 है।
बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची https://voters.eci.gov.in एवं https://ceouttarpradesh.nic.in पर देखी जा सकती है। जिन अर्ह मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे फॉर्म-06 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि ई. सुधांशु सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









