Hardoi: शाहाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित हुई बालिका दौड़, बेटियों में भरा आत्मविश्वास। 

उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत बुधवार को शाहाबाद पुलिस द्वारा अम्बेडकर पार्क मैदान में बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया

By INA News Desk
Oct 8, 2025 - 18:07
72 Views
Hardoi: शाहाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित हुई बालिका दौड़, बेटियों में भरा आत्मविश्वास। 
शाहाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित हुई बालिका दौड़, बेटियों में भरा आत्मविश्वास। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत बुधवार को शाहाबाद पुलिस द्वारा अम्बेडकर पार्क मैदान में बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में श्री हर्ष पाण्डेय आदर्श इंटर कॉलेज शाहाबाद की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ईजा, द्वितीय मीनाक्षी कुशवाहा और तृतीय अवनी दीक्षित रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रथम मुस्कान पाल, द्वितीय मोहनी और तृतीय सौम्या ने स्थान प्राप्त किया। वहीं 500 मीटर दौड़ में प्रथम प्रयांशी, द्वितीय रिदा और तृतीय रीतू विजयी रहीं। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास भरते हैं और वे निर्भीक होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस ने उपस्थित बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी दी तथा उन्हें सतर्क, आत्मनिर्भर और जागरूक रहने का संदेश दिया। बहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य वेदराम राजपूत ने शाहाबाद पुलिस के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Also Read- Hardoi : हरदोई में मारपीट के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow