हरदोई न्यूज़: गुरु पूर्णिमा- भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंदिरों के सेवादारों का किया सम्मान।

Jul 21, 2024 - 19:32
152 Views
हरदोई न्यूज़: गुरु पूर्णिमा- भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंदिरों के सेवादारों का किया सम्मान।

हरदोई। गुरुपूर्णिमा पर भाजपा दफ्तर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने प्रमुख मंदिरों के पुजारियों का अंगवस्त्र और मिष्ठान सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। पार्टी प्रति वर्ष गुरुपूर्णिमा पर संतों, महंतो, पुजारियों व गुरुजनों का सम्मान मंडल स्तर पर करती है। 

इसे भी पढ़ें:-    जीवन परिचय : एक आदर्श माता, धर्मनिष्ठा की प्रतिमूर्ति एवं देशभक्त क्षत्राणी- राजमाता जीजाबाई

रविवार को राम जानकी मंदिर के पुजारी आचार्य आदेश शुक्ला, बाबा मंदिर के पुजारी उमाशंकर मिश्र, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी सत्यव्रत मिश्र, शिव भोले मंदिर के पुजारी रामपूजन अवस्थी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडेय, जिला संयोजक आईटी सौरभ सिंह गौर, जिला सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ सह संयोजक मुकुल सिंह, मुदित बाजपेई, सनी दीक्षित, हर्षित मिश्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow