हरदोई न्यूज़: बाइक सवार 03 हमलावरों ने मारी गोली, एक गंभीर जख्मी। 

Jul 21, 2024 - 19:36
64 Views
हरदोई न्यूज़: बाइक सवार 03 हमलावरों ने मारी गोली, एक गंभीर जख्मी। 
  • विक्टिम ने हमलावरों का किया कोई सौ मीटर पीछा

हरदोई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बेनीगंज थाना के जमुनिया निवासी निर्मल सिंह (30)को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। निर्मल पुत्र अनूप सिंह निवासी करीमनगर अपने मामा गुरजीत सिंह के साथ बाइक से प्रतापनगर की ओर जा रहा था। जमुनिया के जंगल के रास्ते में 03 अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली निर्मल को लगी। परिजन उसे लखनऊ लेकर गए हैं। 

इसे भी पढ़ें:-  जीवन परिचय : शौर्य, ममत्व एवं धर्मनिष्ठा की प्रतिमूर्ति श्रीमन्त राजमाता विजयाराजे सिंधिया।

सूचना के बाद बेनीगंज पुलिस ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। विक्टिम से तहरीर ले कर केस रजिस्टर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मार्तंड सिंह ने बताया, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow