Hardoi: साइकिल, मोबाइल और गहने चोरी के मामले में 1 को पकड़ा
Hardoi INA News.
सांडी(Sandi) थाना इलाके में पुलिस ने साईकिल, मोबाइल और गहने चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को राकेश कुमारी पत्नी रामकुमार निवासिनी गांव बघराई थाना सांडी हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के वीरपाल पुत्र पट्टे व कन्हैया पुत्र रामपाल ने उसके घर से 1 साईकिल, 1 मोबाइल और 1 जोड़ी पायल चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों अभियुक्तों वीरपाल और कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके कब्जे से चोरी किया हुआ मोबाइल और 1830 रुपये की नगदी बरामद की है।
What's Your Reaction?











