हरदोई: गैंगस्टर अधिनियम में 1 वांछित गिरफ्तार

By INA News Desk
Aug 15, 2024 - 21:24
100 Views
हरदोई: गैंगस्टर अधिनियम में 1 वांछित गिरफ्तार

कछौना-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा रजनीश उर्फ नीशा, राजू पुत्र सोबरन, अतुल उर्फ सनी पुत्र सतेंद्र सिंह और सुल्तान सिंह पुत्र अमलेश सिंह पर गिरोह बनाकर अपराध करने व लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने संबंधी मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजनीश उर्फ नीशा पुत्र कढेर सिंह निवासी मोहल्ला काजी, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow