Hardoi: शिवलिंग को खंडित करने वाला शराबी पुलिस हिरासत में

वीरेंद्र(50) पुत्र खन्ना ने शराब के नशे में शिवमंदिर में स्थित शिवलिंग को खंडित कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया।

By INA News Desk
Sep 23, 2024 - 00:36
123 Views
Hardoi: शिवलिंग को खंडित करने वाला शराबी पुलिस हिरासत में

Hardoi News INA.
टड़ियावां(Tadiyawan) थाना इलाके में शिवमंदिर में स्थित शिवलिंग को शराब के नशे में खंडित करने वाले शराबी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की रात डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि गांव चौभयन थोक खाला मजरा भैसरी थाना टड़ियावां हरदोई में गांव के ही वीरेंद्र(50) पुत्र खन्ना ने शराब के नशे में शिवमंदिर में स्थित शिवलिंग को खंडित कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सहायता से शिवमंदिर में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement