Hardoi: लड़की को भगा ले जाने में बाल-अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया

बीते 11 सितंबर को थाना संडीला में एक महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पुत्री को एक नाबालिग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

Sep 22, 2024 - 23:08
97 Views
Hardoi: लड़की को भगा ले जाने में बाल-अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया

Hardoi News INA.
संडीला(Sandila) कोतवाली थाना इलाके में एक नाबालिग द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने बाल-अपचारी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते 11 सितंबर को थाना संडीला में एक महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पुत्री को एक नाबालिग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर लिया तथा बाल-अपचारी को नियमानुसार अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow