Hardoi: वृद्धाश्रम अल्लीपुर में हुआ वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर
वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर माता-पिता का भरण-पोषण एवं वरिष्ठ नागरिको के अधिकार अधिनियम 2007 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
Hardoi News INA.
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को वृद्धाश्रम अल्लीपुर का निरीक्षण किया गया तथा वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर माता-पिता का भरण-पोषण एवं वरिष्ठ नागरिको के अधिकार अधिनियम 2007 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
Also Read: सामाजिक समरसता हेतु गोरखनाथ पीठ की भूमिका सराहनीय - मोती सिंह
अपर जिला जज द्वारा वृद्धाश्रम अल्लीपुर में रह रहे वरिष्ठ नागरिको से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और कहा कि अपने जीवन मे उत्साह बनाये रखिये और खुश रहिये और सारी चिंताए छोड़ दीजिए साथ रह रहे लोगो से मेलजोल बढ़ाइए।
अपर जिला जज द्वारा प्रतिदिन प्रातः योग कराने हेतु प्रबन्धक वृद्धाश्रम अल्लीपुर को निर्देशित किया गया साथ ही Maintenence and wefare of Parents and Senior Citizen Act 2007 के सम्बन्ध में विधिक रूप से जागरूक किया गया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धजनों को कपड़े वितरित किये। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल, वृद्धाश्रम अल्लीपुर से विपिन त्रिवेदी व स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











