हरदोई: 3 ब्लॉकों के 19 गांवों में होगा आरआरसी का निर्माण, काम शुरू करने पर मोहर लगी
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉकों के बीडीओ को भूमि ब्यौरा दिया गया है और उनसे संबंधित पंचायत सचिवों द्वारा आरआरसी निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गयी है। सनद हो कि ग्राम पंचायतों की ओर से आरआरसी बनवाये जाने के लिए ब्लॉकों द्वारा भूमि की मांग की गई थी, जिसका रास्ता अब साफ हो गया है। उधर भूमि प्रबंधन विभाग द्वारा चिन्हीकरण कर संबंधित प्रस्ताव तहसील में दिया गया है।
हरदोई।
जिले के 3 ब्लॉकों के 19 गांवों में आरआरसी के निर्माण को लेकर काम शुरू करने की योजना पर मोहर लग गयी है। हरियावां, टड़ियावां और अहिरोरी ब्लॉक के जगरौली, बोझवा, खेरवा, कालाआम, बरगदिया, कचनारी, जमुनिया, गोपालपुर, सारीपुर ब्रह्मनान, मोदीपुर, अकबरपुर, नेवादा, सारीपुर छ्छेटा, सेवा, कायमपुर आदि गांवों में आरआरसी के निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने भूमि उपलब्ध करा दी है।
यह भी पढ़ें - श्रावस्ती मर्डर: नाबालिग बेटे ने गला कसकर पिता को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने अभिरक्षा में लिया
यह जानकारी एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा ने दी। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉकों के बीडीओ को भूमि ब्यौरा दिया गया है और उनसे संबंधित पंचायत सचिवों द्वारा आरआरसी निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गयी है। सनद हो कि ग्राम पंचायतों की ओर से आरआरसी बनवाये जाने के लिए ब्लॉकों द्वारा भूमि की मांग की गई थी, जिसका रास्ता अब साफ हो गया है। उधर भूमि प्रबंधन विभाग द्वारा चिन्हीकरण कर संबंधित प्रस्ताव तहसील में दिया गया है।
What's Your Reaction?











