वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान छः शिकारियों को किया गिरफ्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल में दो चीतलों का शिकार कर, वन दरोगा की बन्दूक छीन कर फरार होने वाले शिकारियों को वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान छः शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वन दरोगा की छीनी गई बंदूक सहित अन्य असलहा और एक हिरण का सींग बरामद हुआ। गिरफ्तार शिकारियों में एक आरोपी जनपद में ही तैनात हेड कांस्टेबल भी शामिल है। बीते शुक्रवार की देर रात माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर  थाना गजरौला क्षेत्र के पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला  रेंज में   दो बाइको  से आए शिकारियों ने दो चीतलों का शिकार किया था। चीतलों के शिकार के लिए शिकारियों के द्वारा किए गए फायर की आवाज़ सुनकर जंगल में दूर स्थित वाच टावर के एक कर्मचारी ने जंगल में फायर होने की बात रेंज कार्यालय पर दी जिस पर रेंज कार्यालय से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों के वाहनों को आता देखकर। सड़क पर खड़ी स्टार्ट  दोनों बाई

Sep 3, 2024 - 00:54
 0  52
वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान छः शिकारियों को किया गिरफ्तार

  • जनपद में तैनात एक हेड कांस्टेबल भी छः शिकारियों में शामिल
  • आरोपी शिकारियों के पास से बरामद हुई छीनी गई वन दरोगा की बन्दूक सहित अन्य असलहा और हिरण का सींग

पीलीभीत। 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल में दो चीतलों का शिकार कर, वन दरोगा की बन्दूक छीन कर फरार होने वाले शिकारियों को वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान छः शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वन दरोगा की छीनी गई बंदूक सहित अन्य असलहा और एक हिरण का सींग बरामद हुआ। गिरफ्तार शिकारियों में एक आरोपी जनपद में ही तैनात हेड कांस्टेबल भी शामिल है। बीते शुक्रवार की देर रात माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर  थाना गजरौला क्षेत्र के पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला  रेंज में   दो बाइको  से आए शिकारियों ने दो चीतलों का शिकार किया था। चीतलों के शिकार के लिए शिकारियों के द्वारा किए गए फायर की आवाज़ सुनकर जंगल में दूर स्थित वाच टावर के एक कर्मचारी ने जंगल में फायर होने की बात रेंज कार्यालय पर दी जिस पर रेंज कार्यालय से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों के वाहनों को आता देखकर। सड़क पर खड़ी स्टार्ट  दोनों बाईक सवार शिकारी बाइक से फरार हो गए थे।  वहीं एक शिकारी जंगल में छिप गया था।

यह भी पढ़ें -  हरदोई: 3 ब्लॉकों के 19 गांवों में होगा आरआरसी का निर्माण, काम शुरू करने पर मोहर लगी

वन विभाग के कर्मियों ने जिस तरफ से फायर की आवाज सुनाई दी उस तरफ कांबिंग शुरू की थी पर  देर रात तक शिकारियों  की तलाश में वनकर्मी जंगल में कांबिंग करते रहे पर उन्हें कोई  सुराग नहीं मिली। शनिवार की सुबह तड़के शिकारियों की तलाश के लिए वनकार्मियो ने  फिर से कांबिंग शुरू की कांबिंग के दौरान एक शिकारी जो पेड़ पर चढ़ कर छिप गया था उसने पेड़ से कूद कर वनरक्षक जितेन्द्र के वाचर राजाराम से बंदूक छीन ली थी।वन कर्मियों ने  अपने आला अधिकारियों को इसकी  सूचना दी जिस  पर प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे,अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया , सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गये थे।और तेजी के साथ शिकारियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुट गई थी। संदेह के आधार पर भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस एवं वनविभाग की टीमें जुटी रही। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं प्रशिक्षु डीएफओ  भरत कुमार ने बताया कि रविवार को मुखविर की सूचना पर वन एवं पुलिस विभाग की  संयुक्त रूप से  कांबिंग कर रही टीम  पर   थाना गजरौला क्षेत्र की रिछौला चौकी से छः किलोमीटर अंदर माधोटांडा पीलीभीत मार्ग के बायीं और पहुंचते जंगल में मौजूद आठ से नौ लोगों ने टीम पर  फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने बचाव करते हुए जंगल में पेड़ों की आड़ लेकर मुठभेड़ के दौरान छः शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं तीन  मोटरसाइकिल से भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए शिकारियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।


 यह भी पढ़ें -  श्रावस्ती मर्डर: नाबालिग बेटे ने गला कसकर पिता को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

आरोपी शिकारी पुलिस वाले ने छीनी थी वन दरोगा की बन्दूक...

मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए शिकारियों के गिरोह में शामिल मौजूदा समय में पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मंसूर ने वनदरोगा की बंदूक छीनी थी। मंसूर जनपद सहारनपुर के कस्वा तीतरों का रहने वाला है।

यह है आरोपी शिकारी...
वन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के दौरान  पीलीभीत के मोहल्ला भूरे खां निवासी जीशान  पुत्र  अमीर अहमद,  तीतरो थाना जिला सहारनपुर निवासी हेड कांस्टेबल मंसूर अली पुत्र मुमताज खान, राजा कालौनी थाना न्यूरिया पीलीभीत निवासी सपन सरकार उर्फ़ काला पुत्र नगरवासी सरकार, न्यूरिया कालौनी थाना न्यूरिया पीलीभीत निवासी विपलव  बाला उर्फ बिल्ला पुत्र वसुदेव वाला, गुलड़िया बिथरा निवासी गुरुविन्दर सिंह उर्फ जिन्दा पुत्र बलकार सिंह, उत्तराखंड के उधम सिंह जनपद के थाना धनकुईया गांव बग्गा चौवन निवासी अब्दुल हकीम पुत्र गुलाम रसूल को गिरफ्तार किया।

आरोपी शिकारियों के पास से यह हुआ बरामद...

आरोपी शिकारियों के पास वन दरोगा की छीनी गई डबल बैरिल बंदूक के अलावा एक डबल बैरिल बंदूक,डबल बैरिल पौनिया,देशी बंदूक 12बोर,एक रिवाल्वर लाइसेंसी फैक्ट्री मेड,एक हिरण का सींग एवं मांस काटने के उपकरण। एक जिन्दा कारतूस 12बोर,1खोखा 12 बोर,1मिस कारतूस 12बोर,0.32बोर 6खोखा कारतूस,5 जिन्दा कारतूस,
शिकार में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल।

संयुक्त टीम में रहे यह...

शिकारियों को पकड़ने वाली पुलिस विभाग से संयुक्त टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मो0आरिफ,उप निरीक्षक मनोज कुमार,अमित कुमार,हेड कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार और वन विभाग से वन रक्षक दीपक कुमार,वन दरोगा वीरेंद्र कुमार,वाचर उमाशंकर,वन रक्षक जितेन्द्र कुमार, बाबूराम, एवं अनोखेलाल मौजूद रहे।

रिपोर्ट: कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow