Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला मुख्यालय। 

थाना माधोटांडा क्षेत्र में बहने वाली हरदोई ब्रांच नहर में एक अज्ञात महिला का शव उतराता देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला...

May 31, 2025 - 15:01
75 Views
Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला मुख्यालय। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत , उत्तर प्रदेश

पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र में बहने वाली हरदोई ब्रांच नहर में एक अज्ञात महिला का शव उतराता देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला  के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

तहसील कलीनगर थाना माधोटांडा क्षेत्र में बहने वाली हरदोई ब्रांच नहर में चांदूपुर पल के पास लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शब उतराता देखा गया। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में यह सूचना आग की तरह फैल गई। माधोटांडा पुलिस को भी सूचना मिली जिस पर थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

Also Read- Sambhal News: हेंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग,आठ लाख का नुकसान, तीन युवक झुलसे, एक हालात गम्भीर।

पुलिस ने महिला के शव को नहर से निकलवा कर कब्जे में लिया और लोगों से उसकी पहचान कराई पर कोई भी व्यक्ति महिला को नहीं पहचान पाया। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया महिला  के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी शव को पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय  भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow