UK News: महेशपुरा में अनियंत्रित होकर डंपर एक घर में जा घुसा जिसमें पति-पत्नी तथा चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग 74 काशीपुर रोड स्थित ग्राम महेशपुरा में रुद्रपुर की तरफ से आ रहै तेज रफ्तार हाइवा डंपर का कहर उस वक्त देखने...

May 31, 2025 - 15:09
45 Views
UK News: महेशपुरा में अनियंत्रित होकर डंपर एक घर में जा घुसा जिसमें पति-पत्नी तथा चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: राष्ट्रीय राजमार्ग 74 काशीपुर रोड स्थित ग्राम महेशपुरा में रुद्रपुर की तरफ से आ रहै तेज रफ्तार हाइवा डंपर का कहर उस वक्त देखने को मिला। डंपर चालक को नींद की झपकी आते ही एक घर में जा घुसा जिसमें पति ओम प्रकाश-पत्नी राजवती सहित डंपर चालक सुखपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और घर की दीवारें भी टूट गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

मौके पर दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश बेलवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। डंपर को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।इस दौरान दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया घायलों का उपचार कराया जा रहा है और डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

Also Read- Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला मुख्यालय।

 उन्होंने बताया कि अभी तक पूछताछ में पता चला कि डंपर चालक 3 दिन से लगातार जगह हुआ था। जिस वजह से डंपर चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी कारण डंपर अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow