Hardoi: हिस्ट्रीशीटर पति को बचाने के लिए महिला ने पुलिस पर लगाया झूठा आरोप
सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित वीडियो वायरल हुआ, जिसमे एक महिला द्वारा थाना माधौगंज पुलिस पर मारपीट करने सम्बन्धी आरोप लगाये गये थे।
Hardoi News INA.
अपने हिस्ट्रीशीटर पति को बचाने के लिए एक महिला ने पुलिस पर ही झूठे आरोप लगा दिए। मामला हरदोई जिले के माधौगंज कोतवाली इलाके का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित वीडियो वायरल हुआ, जिसमे एक महिला द्वारा थाना माधौगंज पुलिस पर मारपीट करने सम्बन्धी आरोप लगाये गये थे। इस संबंध में जब जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि गौतम द्विवेदी पुत्र रविन्द्र कुमार के खेत मे मक्का लगा हुआ था। बीते रविवार को सत्यम पुत्र सतेन्द्र द्वारा गौतम द्विवेदी के मना करने के बावजूद भी मक्का तोडा गया, जिसका विरोध करने पर सत्यम पुत्र सतेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार व उनकी पत्नी रेखा द्वारा वादी गौतम द्विवेदी के साथ मारपीट व गाली गलौज की गयी।
Also Read: Hardoi: 17 साल बाद हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा
इस संबंध में गौतम द्विवेदी के भाई अमित द्विवेदी पुत्र रविन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर थाना माधौगज पर मु0अ0सं0 322/24 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस बनाम सत्यम, सतेन्द्र व रेखा निवासीगण ग्राम दौलतयारपुर थाना माधौगंज उपरोक्त पंजीकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि नामजद अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र भगवानदीन उपरोक्त थाना माधौगंज जनपद हरदोई का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वायरल वीडियो में प्रदर्शित महिला रेखा उपरोक्त हिस्ट्रीशीटर सतेन्द्र कुमार उपरोक्त की पत्नी है। जिसके द्वारा पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के उद्देश्य से असत्य /निराधार आरोप लगाये गए थे। सनद हो कि उक्त हिस्ट्रीशीटर पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
What's Your Reaction?











