Hathras: गुमशुदा किशोर पहुंचा टूंडला, पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया।

By INA News Desk
Oct 21, 2024 - 00:43
52 Views
Hathras: गुमशुदा किशोर पहुंचा टूंडला, पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
गुमशुदा किशोर परिजनों के साथ 

Hathras News INA.

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा 1 गुमशुदा किशोर को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है। परिजनों ने हाथरस पुलिस का  धन्यवाद किया है। 19 अक्टूबर को भूतेश्वर कालोनी निवासी अंशुल कौशिक द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसका पुत्र यश कौशिक (उम्र करीब 12 वर्ष) अमोल चन्द्र पब्लिक स्कूल (APS) सिकन्द्राराऊ का कक्षा 6 का छात्र है। दिनाँक 19.10.2024 को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था जो वापस नहीं आया है। काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहा है। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा टीमों द्वारा बच्चे की तलाश हेतु उसके फोटो को लेकर आसपास के ग्राम, मोहल्लों में ले जाकर लोगों से उनके बारे में पूछताछ की गई तथा बस स्टैंड, ढाबों व बाजार आदि में भी बच्चे की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये। तत्पश्चात इसी क्रम में उक्त बच्चे की फोटो विभिन्न व्हाटसएप्प ग्रुप आदि में प्रसारित कर सोशल मीडिया की मदद से उक्त बच्चे को खोजने का प्रयास किया गया। तथा डीसीआर, कंट्रोल रूम के माध्यम से आस-पास के जनपदों को R/t सेट के माध्यम से भी अवगत कराया गया। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप टेक्निकल एड की मदद से लापता किशोर को थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इसके उपरान्त किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।  लापता किशोर के सकुशल मिलने पर परिवारीजनों द्वारा हाथरस पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow