हरदोई न्यूज़: बाइक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ- महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का हुआ समापन। 

By INA News Desk
Aug 13, 2024 - 17:04
137 Views
हरदोई न्यूज़: बाइक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ- महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का हुआ समापन। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। गांधी भवन से बाइक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व एमएलसी अवनीश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती नगर अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिल यात्रा को रवाना किया और साथ में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व एमएलसी अवनीश सिंह पूरी यात्रा मे सम्मिलित हुए उसके बाद कंपनी गार्डन में स्थापित महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का समापन किया। 

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में हर विधानसभा पर मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई है इस यात्रा से लोगों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  समाज मे एकता का संचार होगा। इस कार्यक्रम में मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा आज मोदी के नेतृत्व में हम लोग आजादी का अमृत काल मना रहे हैं इससे आने वाली पीढ़ी अपने देश पर मर मिटने वाले महापुरुषों को हमेशा याद किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जान को जोखिम में डालकर नाव से जाने को मजबूर बच्चे, पुलिया टूटने से स्कूल जाने वाले बच्चे व ग्रामीणों को हो रही परेशानी, प्रशासन को है अनहोनी का इंतजार।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित भाजपा जिला मंत्री अविनाश पांडे जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता सत्यम शुक्ल आईटी संयोजक सौरभ सिंह गोर नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय युवा मोर्चा  जिला महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा सोशल मीडिया प्रभारी आयुष सिंह नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह गोविंद। बाबन मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित रामप्रताप नीरज सिंह मुगल सिंह आदर्श दीपक मिश्रा आशुतोष बाजपेई शनि दीक्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement