कानपुर न्यूज़: तिरंगा यात्रा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे कानपुर।
कानपुर। हर घर तिरंगा अभियान के जरिए भाजपा राष्ट्रवाद के झंडे को और धार दे रही है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त को हर घर में झंडा लगाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत, स्वच्छ भारत, प्रभावशाली भारत, आत्मनिर्भर भारत,दुनिया मे तिरंगे का आत्मसम्मान बढ़ाने वाला भारत तैयार करने के लिए राष्ट्र अपनी एकजुटता प्रकट करेगा। कानपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे तिरंगा यात्रा के पहले उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों संग सर्किट हाउस में बैठक की।
इस दौरान मीडिया द्वारा बांग्लादेश पर किए गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह अलग देश है विदेश मंत्रालय इसके लिए बोलता है। इसमें अल्पसंख्यक हिंदू रहते हैं। वह कष्ट में है। इसके लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है। अगर दुनिया के किसी देश में हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन यह अल्पसंख्यक रहता है तो उसकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। जल्द ही समस्याओं का हल किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड के खुलासे में स्वाट टीम प्रभारी को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
सपा नेता नवाब सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल करने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा अखिलेश का नबाव से क्या लेना देना है ये जग जाहिर है। अखिलेश चाहे कुछ भी कह लें? सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर कहा की अब की बार वहाँ कमल खिलेगा।
What's Your Reaction?









