अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने किया पलटवार......

Jul 18, 2024 - 14:10
142 Views
अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने किया पलटवार......
अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने किया पलटवार....
  • भाजपा 2027 वि.चुनाव में 2017 का इतिहास फिर दोहराएगी- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहराएगी। उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्‍स पर ल‍िखा सपा बहादुर अखिलेश यादव, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है और सपा का PDA धोखा है। बता दें कि अखि‍लेश यादव ने एक्‍स पर ल‍िखा, ''भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है।

तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।'' ज‍िसके बाद उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार क‍िया है। उत्तर प्रदेश में व‍िधानसभा उपचुनाव से पहले स‍ियासी पारा गर्म हो गया है। अखि‍लेश यादव के भाजपा में अंदरूनी कलह का आरोप लगाए जाने पर उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार क‍िया है। केशव मौर्य ने कहा क‍ि भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है। इसके साथ ही सपा के पीडीए फॉर्मूले को भी धोखा करार द‍िया।

इसे भी पढ़ें:-  वि. उपचुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, विजय बहादुर सपा में शामिल।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में नौ विधायकों के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी व खैर विधानसभा सीटों के अलावा कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होना है। सीसामऊ की सीट सपा के विधायक इरफान सोलंकी को सात वर्ष की सजा होने के बाद रिक्त हो गई है। करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर व सीसामऊ सीटों पर जहां सपा का कब्जा रहा है वहीं फूलपुर, खैर व गाजियाबाद सीट भाजपा की रही है। मीरापुर की सीट पर एनडीए के सहयोगी दल रालोद तथा मझवां की सीट पर निषाद पार्टी का विधायक रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow