शाहजहांपुर न्यूज़: संभल का कुख्यात एक लाख का ईनामी शहनूर उर्फ शानू को बरेली एसटीएफ ने किया ढेर। 

Jul 18, 2024 - 14:35
 0  62
शाहजहांपुर न्यूज़: संभल का कुख्यात एक लाख का ईनामी शहनूर उर्फ शानू को बरेली एसटीएफ ने किया ढेर। 
संभल का कुख्यात एक लाख का ईनामी शहनूर उर्फ शानू को बरेली एसटीएफ ने किया ढेर। 

रिपोर्ट- फै़याज़ उद्दीन 

  • डकैती मर्डर और बलवों के अलग-अलग जिलों में 32 मुकदमे थे दर्ज

शाहजहांपुर में बरेली एसटीएफ ने संभल के कुख्यात अपराधी शहनूर उर्फ शानू को मुठभेड़ में मार गिराया है।बदमाश के ऊपर एक लाख रुपये का ईनाम था।उसके उपर अलग अलग जिलों में 32 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।एकाउंटर की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।बदमाश को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लाया गया।जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।उसके बाद शव को मारचरी में रखवा दिया है।थाना तिलहर क्षेत्र पिथनापुर के पास एकाउंटर हुआ है।

जानकारी के अनुसार संभल जिले के रहने वाले शहनूर उर्फ शानू पर अलग अलग थानो में लूट हत्या बलवा और डकैती समेत अन्य धाराओं में 32 मुकदमें दर्ज थे। मैनाठेर थाने में दर्ज मुकदमों में फरार होने पर उसके खिलाफ चार मई एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।तभी से बरेली एसटीएफ यूनिट उसकी तलाश कर रही थी।बुधवार की रात एसटीएफ को सूचना मिली कि इनामी बदमाश तिलहर थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ निकलने वाला है।तभी एसटीएफ ने तिलहर के पिथनापुर गांव के पास घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी।इसके बाद एसटीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की।जिसमे गोली लगने से बदमाश शहनूर गंभीर रूप से गायल हो गया।उसके बाद बदमाश को मदनापुर सीएचसी लाया गया।हालत गंभीर होने पर उसको राजकीय मेडिकल कालेज लाया गया।जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।बदमाश के शव को मारचरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।वहीं एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी सौम्या पांडेय और चौक कोतवाली प्रभारी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।एकाउंटर की जानकारी होते ही एसपी अशोक कुमार मीणा सीओ सदर वीएस वीर कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।

इसे भी पढ़ें:-  ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के घर पर चला पुणे नगर निगम का बुलडोजर..

वहीं एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बरेली एसटीएफ यूनिट की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। संबल का कुख्यात अपराधी शहनूर घायल हुआ था। अस्पताल लाने के बाद डाक्टर ने देखकर उसको मृत घोषित कर दिया है।आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।