प्रयागराज में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण, डिप्टी सीएम ने बताया मानवता की धरोहर।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद प्रयागराज स्थित सम्राट हर्षवर्धन  बुद्ध विहार अरैल, नैनी में चक्रवर्ती सम्राट

By INA News Desk
Mar 14, 2026 - 23:09
44 Views
प्रयागराज में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण, डिप्टी सीएम ने बताया मानवता की धरोहर।
प्रयागराज में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण, डिप्टी सीएम ने बताया मानवता की धरोहर।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद प्रयागराज स्थित सम्राट हर्षवर्धन  बुद्ध विहार अरैल, नैनी में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के ऐतिहासिक शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने सत्ता को केवल शासन का माध्यम नहीं, बल्कि लोककल्याण, शांति और नैतिक मूल्यों की स्थापना का साधन बनाया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक ने गौतम बुद्ध के विचारों और उपदेशों से प्रेरणा लेकर अपने शासन को मानवीय मूल्यों से जोड़ा। उन्होंने अहिंसा, करुणा, सहिष्णुता और धर्म के सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके शिलालेख आज भी मानवता, नैतिकता और सुशासन की अमूल्य धरोहर हैं, जो हमें न्यायपूर्ण और मानवीय समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण न केवल इतिहास के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह नई पीढ़ी को हमारे महान अतीत और उसकी प्रेरणादायक परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे कार्यक्रम समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और देश की समृद्ध परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल एवं निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक पियूष रंजन निषाद, डॉ. वाचस्पति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूज्य भिक्षुगण एवं अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Also Read- विपक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, भेदभावपूर्ण व्यवहार और मतदाता वंचन के आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement