Hardoi News: समावेशी, अनुशासन और संवाद सशक्त कार्यकर्ता की पहचान: अरुण सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि संगठन के बूथ स्तर पर होने वाले चुनाव में तन और मन से संघठन के प्रति समर्पित हीरा...

Nov 9, 2024 - 20:07
80 Views
Hardoi News: समावेशी, अनुशासन और संवाद सशक्त कार्यकर्ता की पहचान: अरुण सिंह

अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत जनपद हरदोई स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार सायंकाल आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि संगठन के बूथ स्तर पर होने वाले चुनाव में तन और मन से संघठन के प्रति समर्पित हीरा ढूंढ के निकलना है। बूथ की बागडोर संभालने वाला मन से प्रफुल्लित , समावेशी और अनुशासन प्रिय होगा तो संघठन का कार्य अपने निर्बाध रूप से चलता रहेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने संघठन की चुनाव प्रक्रिया के विषय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कहा कि संगठन से जुड़े कार्यों का सुगम परिणाम तभी मिलेगा जब कार्यकर्ता मन से प्रफुल्लित और अनुशासन में रहते हुए सबको साथ और सबसे संवाद स्थापित कर चलेगा। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा संघठन देश के सभी भागों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सका। इसका श्रेय देव तुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने परिवार के ऊपर संघठन को प्राथमिकता दी। भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके मूल में राष्ट्रवाद और सेवा निहित है। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव में कार्यकर्ताओं के रूप में हीरा खोज निकालने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारियों को मिली है। जिसे हमें आपको तन मन से पूरा करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संजय राय ने राष्ट्रीय महामंत्री संजय सिंह का आभार जताते हुए कहा कि वह अवध के उस जनपद में पधारे है जिसने विपक्ष की झूठी धारणाओं को तोड़ते हुए लोकसभा की दोनों सीटों को जीतने का काम किया। कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री ने संघठन पर्व की बैठक में आकर जनपद के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा दिया। प्रदेश में होने वाले संघठन की चुनावी प्रक्रिया पर बोलते हुए कहा कि सर्वसम्मति से सबसे संवाद करते चुनाव को संपन्न कराना है। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी संजीव वालिया ने सभी चुनाव अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया के विषय में समझाया। ने कहा कि संगठन पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि संगठन पर्व प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए त्योहार से कम नहीं है। इसमें मिलने वाली हर एक जिम्मेदारी को तन मन से लगकर पूरी करनी होगी। संघठन द्वारा दिए गए पूर्व के कार्यक्रमों में जनपद का नाम गौरांवित हुआ है, वह एक बार फिर दोहराया जाएगा।

Also Read- सीएम का आरोपः कश्मीर को आतंकवाद का गढ़ बनाने के लिए शुरू हो चुकी है शरारत, सीएम योगी के निशाने पर रहा सपा का नेतृत्व, नीति व नेता।

संगठन चुनाव की बारीकियां को जिला महामंत्री एवं जिला सह चुनाव अधिकारी अनुराग मिश्रा ने समझाया जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यशाला के अपने समापन भाषण में आभार व्यक्त कर कार्य शाला का समापन किया। संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया प्रमुख रूप से विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री राजीव रंजन मिश्रा राम बहादुर सिंह रामकिशोर गुप्ता विद्याराम वर्मा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री कर्मवीर सिंह संदीप सिंह प्रीतेश दीक्षित संजय सिंह गुड्डू श्रवण कनौजिया एसपी मौर्य महामंत्री सत्येंद्र राजपूत आजाद भदोरिया जिलामंत्री अविनाश पांडे अजय शुक्ला मीना वर्मा मंगतराम नीतू चंद्रा राम नंदिनी वर्मा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी कार्यालय मंत्री अतुल सिंह सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता सत्यम शुक्ला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्वराज सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष वेदराम राजपूत सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow