भारतीय टीम बारबाडोस में अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार, जानिए कैसा रहेगा मौसम।
टी20 विश्व कप के सुपर 8 चरण का आगाज हो चुका है । जैसे-जैसे मैच सुपर 8 चरण में प्रवेश कर रहा है माहौल गर्म होते जा रहा है है। टीम इंडिया केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ इस दौर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आइए जानते हैं भारतीय टीम के सुपर 8 के पहले मुकाबले में कैसा रहेगा बारबाडोस का मौसम
लीग चरण में अपराजित है भारतीय टीम
भारतीय टीम अपने ग्रुप चरण में अपराजित रही है, जहां उन्होंने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए पर जीत दर्ज की, जबकि कनाडा के खिलाफ उनका आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस बीच, अफगानिस्तान ने भी ग्रुप दौर में बेहतरीन क्रिकेट खेला, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया।
हालांकि, अपने आखिरी मैच में सह-मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी हार ने उनके आत्मविश्वास को कम कर दिया होगा। हालांकि अब भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी और अफगानिस्तान के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के बीच कड़ी टक्कर होगी। भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर उन्हें रन बनाने में भी दिक्कत हुई है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी खराब दौर से गुजर रहे हैं और तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर - 1,4 और 0 पर आउट हुए हैं।
भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव
भारत अपनी अंतिम एकादश में कुछ बदलाव कर सकता है, क्योंकि कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसका मुख्य वजह बारबाडोस का पिच है । बताया जा रहा है कि बारबाडोस के पीच पर स्पिन गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ा कर सकती है । अब देखना होगा कि भारतीय टीम और कप्तान रोहित शर्मा किसको टीम में शामिल करते हैं।
जानिए भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन और बारबाडोस में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है जो दोनों टीमों और उनके प्रशंसकों के लिए एक अच्छा संकेत है। बारबाडोस के समय के अनुसार यह सुबह का खेल है।
तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। कनाडा के खिलाफ भारत का आखिरी मैच धुल जाने के बाद, हमें गुरुवार को बारिश से मुक्त मैच देखने की उम्मीद है। भारतीय टीम का लीग चरण में आखिरी मुकाबला बारिश के वजह से ही रद्द हो चुका है।
न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी स्टेडियम में तेज गेंदबाज रहें किफायती
भारत ने न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी स्टेडियम में मुख्य रूप से अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा किया था, क्योंकि वहां की ड्रॉप-इन पिचों में असमान उछाल था, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली। सुपर आठ मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत करते हुए द्रविड़ ने कहा, किसी को भी बाहर रखना कठिन है।
न्यूयॉर्क में तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां थोड़ी अलग थीं। हमें यहां (बारबाडोस में) कुछ अलग करने की जरूरत पड़ सकती है। यहां युजी (चहल) या कुलदीप (यादव) का इस्तेमाल किया जा सकता है। आगे उन्होंने कहा, हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास हरफनमौला खिलाड़ी हैं। हमारे पास आठ बल्लेबाज थे, लेकिन हमारे पास गेंदबाजी के सात विकल्प भी थे।
बल्लेबाजी क्रम में नहीं होगा कोई बदलाव
भारत के बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव करने की उम्मीद नहीं है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली गुरुवार को कैसा प्रदर्शन करते हैं। पूर्व कप्तान ने ग्रुप चरण में एक, चार और शून्य के स्कोर बनाए। कोहली के संघर्ष के बावजूद, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के ठोस प्रदर्शन से भारत की बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत हुई है। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमशः पंत के 36 और 42 रन महत्वपूर्ण रहे हैं, जबकि यादव का यूएसए के खिलाफ समय पर अर्धशतक महत्वपूर्ण था।
शिवम दुबे का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन सह-मेजबान टीम के खिलाफ 35 गेंदों पर 31 रन बनाने से उन्हें एक और मैच मिल सकता है।भारत की गेंदबाजी इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया है, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पंड्या और अर्शदीप ने खास तौर पर चुनौतीपूर्ण आईपीएल सीजन से वापसी की है।
What's Your Reaction?











