Hardoi News: महिलाओं व बच्चो से संबंधित कानून व उनके अधिकारों के विषय मे दी गयी जानकारी। 

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला...

Jul 2, 2025 - 19:54
38 Views
Hardoi News: महिलाओं व बच्चो से संबंधित कानून व उनके अधिकारों के विषय मे दी गयी जानकारी। 

Hardoi News: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज महिलाओं व बच्चो को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए जनपद में गठित विशेष इकाई के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय के सभागार में किया गया। अपर जिला जज यशपाल व अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यो को चीफ लीगल एड डिफेंस विनोद कुमार मिश्र, डिप्टी चीफ देवेन्द्र कुमार सिंह, असिस्टेंट अजय त्रिपाठी द्वारा महिलाओं व बच्चो से संबंधित कानून व उनके अधिकारों के विषय मे विस्तृत रूप से जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 113 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow