Hardoi: कछौना पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के जेवरात और ₹1.57 लाख नकदी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

थाना कछौना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस

Aug 13, 2026 - 18:12
16 Views
Hardoi: कछौना पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के जेवरात और ₹1.57 लाख नकदी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

हरदोई: थाना कछौना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और 1,57,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।​​पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम मडिलहिया (गौहानी), सुठेना, मतुआ और सुठेना तकिया में मई से अगस्त 2026 के बीच चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।​गिरफ्तार अभियुक्त ​विनायक शर्मा पुत्र विनोद शर्मा (निवासी: ग्राम सुठेना तकिया, थाना कछौना, हरदोई) ​पारस पुत्र अशोक (निवासी: मंगल बाजार, थाना संडीला, हरदोई)​अपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त विनायक शर्मा का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर कछौना और हाईवे (मथुरा) थाने में चोरी व अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। ​बरामदगी का विवरण ​पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से ​नकदी: ₹1,57,000 नकद
​पीली धातु (सोने के आभूषण): 4 कंगन, 3 अंगूठी, 2 चेन, 1 नाक की कील, 2 जोड़ी बाली, 1 मंगलसूत्र, 2 टॉप्स, 2 लॉकेट, 1 झुमकी ​सफेद धातु (चांदी के आभूषण): 1 बिस्कुट, 2 अंगूठी, 1 कमर पेटी, 17 जोड़ी बिछिया, 5 जोड़ी पायल​ अन्य: 1 अदद मोबाइल फ़ोन ​इस सफलता में थानाध्यक्ष अमित सिंह, उ०नि० विशाल पुंडीर, उ०नि० रमेशचन्द्र शर्मा, हे०कां० अरविन्द कुमार, हे०कां० अखण्ड प्रताप सिंह, कां० प्रवीण तिवारी, कां० राहुल कुमार, कां० तूफान सिंह, कां० बंटी कुमार, कां० विपिन कुमार और कां० ओमेन्द्र कुमार मिश्रा की मुख्य भूमिका रही।

Also Read- Dubai Gold Smuggling Gang Busted: मुफ्त टिकट का लालच देकर बनाते थे 'ह्यूमन कूरियर', सोने की तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow