Hardoi: छत से उतरते समय फिसला बुजुर्ग का पैर, अस्पताल ले जाते समय मौत
थाना क्षेत्र के बाण गांव में बुधवार देर रात मौसम बदलने के दौरान छत से उतरते समय एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। इस हादसे में
कछौना। थाना क्षेत्र के बाण गांव में बुधवार देर रात मौसम बदलने के दौरान छत से उतरते समय एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बाण गांव निवासी 65 वर्षीय दिनेश चंद्र वाजपेई बुधवार रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और बारिश की आशंका को देखते हुए वह छत से नीचे उतरने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर पड़े।
गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे में दिनेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके भतीजे शुभम वाजपेई और शिवम वाजपेई उन्हें आनन-फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा
What's Your Reaction?



