Lucknow News:अयोध्या में ताज होटल (Taj Hotel) के निर्माण के लिए साइनिंग समारोह का आयोजन, ताज होटल (Taj Hotel) शुरू करने के लिए एग्रीमेंट पर किए हस्ताक्षर

IHCL के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पुनीत छतवाल ने बताया कि भारत के महत्वपूर्ण 50 से अधिक आध्यात्मिक स्थलों में IHCL के होटल बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी ...

Jan 27, 2025 - 23:37
 0  48
Lucknow News:अयोध्या में ताज होटल (Taj Hotel) के निर्माण के लिए साइनिंग समारोह का आयोजन, ताज होटल (Taj Hotel) शुरू करने के लिए एग्रीमेंट पर किए हस्ताक्षर

सार-

  • अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं का किया जा रहा विकास
  • होटल ताज के निर्माण से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हॉस्पिटैलिटी की उच्च स्तरीय सुविधायें होंगी प्राप्त

By INA News Lucknow.

लखनऊः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अयोध्या में ताज होटल (Taj Hotel) के निर्माण के लिए लखनऊ स्थित होटल ताज में साइनिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ताज होटल (Taj Hotel) शुरू करने के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। सॉलिटेयर ग्रुप के साथ की जा रही यह एक ब्राउनफील्ड परियोजना है। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने आईएससीएल एवं सॉलिटेयर ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि होटल ताज के निर्माण से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हॉस्पिटैलिटी की उच्च स्तरीय सुविधायें प्राप्त होंगी और उनका अनुभव बेहतर होगा। यह फाइव होटल जल्द अयोध्यावासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के पश्चात से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं का उ0प्र0 शासन द्वारा विकास किया जा रहा है। आज का समझौता देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधायें प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। IHCL के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पुनीत छतवाल ने बताया कि भारत के महत्वपूर्ण 50 से अधिक आध्यात्मिक स्थलों में IHCL के होटल बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। यह समझौता आध्यात्मिक सर्किट विकसित करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है। देश के सबसे अधिक मांग वाले तीर्थ स्थलों में से एक के रूप में अयोध्या में आध्यात्मिक पर्यटन में उल्लेखनीय वृ‌द्धि हुई है।

Also Read: Maha Kumbh 2025: वसुधैव कुटुंबकम् की भावना लेकर चलता है सनातन धर्म: CM Yogi

सेलेक्शंस विवांता, गेटवे और जिंजर ब्रांडों में हाल ही में किए गए समझौतों के साथ-साथ हम प्रतिष्ठित ताज ब्रांड भी यहां ला रहे है और शहर में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहे हैं। इस ताज होटल (Taj Hotel) परियोजना के लिए सॉलिटेयर समूह के साथ साझेदारी करके हम बहुत प्रसन्न है, उम्मीद है कि यह होटल 2026 में खुलेगा। उन्होंने कहा कि IHCL ने ऋषिकेश, हरिद्वार, वृंदावन, प्रयागराज और वाराणसी में अपने कई ब्रांड के होटल बनाए है। इस क्षेत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, हम ताज गंगा के विस्तार में निवेश कर रहे हैं, इसमें 100 कमरें और जोडे जाएंगे, जो आने वाले महीनों में शुरू हो जाएंगे।सॉलिटेर ग्रुप के फाउण्डर एवं चेयरमैन मयंक जायसवाल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी IHCL के साथ सहयोग करने को लेकर उत्साहित हैं।

7.2 एकड़ में फैले, 300 कमरों का ताज अयोध्या, द सॉलिटेयर ग्रुप का एक यूनिट, भारतीय फैशन डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी डिजाइन करेंगे। इसमें 29 लग्जरी विला होंगे। होटल में एक ऑन-डे डाइनर, दो स्पेशलिटी रेस्तरां के साथ-साथ जे वेलनेस सर्कल स्पा, जिम, स्विमिंग पूल और बच्चों का क्लब भी होगा। आयोजनों और समारोहों के लिए होटल में 34,000 वर्ग फीट में विशाल बैंक्वेट स्पेस होगा। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग के पास यह होटल श्री राम मंदिर से लगभग 20 मिनट की दूरी पर बनेगा। इस होटल के जुड़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश में IHCL के 31 होटल हो जायेंगे, जिनमें से 18 बन रहे हें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow