Lucknow News: 8वीं आर्थिक गणना 2025-26 के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

उन्होंने कहा कि गणना को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण कराने के लिये सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा परस्पर सहयोग व समन्वय सुनिश्चित किया जाये। मण्डल एवं जनपद पर सभी सम्बन्धित विभागों के परस्प...

Jan 27, 2025 - 23:42
 0  38
Lucknow News: 8वीं आर्थिक गणना 2025-26 के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

सार-

  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में देशव्यापी 8वीं आर्थिक गणना अप्रैल, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक प्रस्तावित
  • मुख्य सचिव ने सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के दिये निर्देश

By INA News Lucknow.

लखनऊः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 8वीं आर्थिक गणना 2025-26 के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलएससी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणना हेतु आवश्यक एन्यूमरेटर, पर्यवेक्षकों व मास्टर ट्रेनर्स की उपलब्धता तथा उनके प्रशिक्षण पर चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में देशव्यापी 8वीं आर्थिक गणना अप्रैल, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जायें। जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण फरवरी, 2025 तक तथा उपजिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण मार्च, 2025 तक पूर्ण करा लिया जाये।

Also Read: Maha Kumbh 2025: वसुधैव कुटुंबकम् की भावना लेकर चलता है सनातन धर्म: CM Yogi

उन्होंने कहा कि गणना को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण कराने के लिये सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा परस्पर सहयोग व समन्वय सुनिश्चित किया जाये। मण्डल एवं जनपद पर सभी सम्बन्धित विभागों के परस्पर सामंजस्य एवं समन्वय हेतु मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में गठित मण्डल स्तरीय समन्वय समिति तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समय से करके जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करा ली जायें। उल्लेखनीय है कि आर्थिक गणना में लोगों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।आर्थिक आधार पर की जाने वाली यह जनगणना सरकारी योजनाओं को बनाने में उपयोगी होगी। इसमें प्रदेश के समस्त उद्यमों की स्थिति, संकार्य की प्रकृति, रोजगार आदि से सम्बन्धित आधारभूत एवं प्रमाणित आंकड़े उपलब्ध होंगे। इससे नई योजनाओं और नीतियों को बेहतरीन तरीके से बनाया जा सकेगा। गणना कार्य में राज्य नोडल विभाग नियोजन होगा। बैठक में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ0के0वी0राजू, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, प्रमुख सचिव एमएसएमई आलोक कुमार, प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा डॉ0 हरिओम, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के0 रविन्द्र नायक सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow