Mussoorie: मसूरी में एमडीडीए ने अवैध निर्माण को किसी सील

एमडीडीए के अधिशासी अभियन्ता आनंद राम आर्य ने बताया कि चरणजीत सिंह हटवाल द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत व अनुमति लिए  बिना द्वितीय तल पर टीन डालकर लोहे के चैनलों से स्ट्रक्चर बनाने का कार्य किया गया है

By INA News Desk
Oct 1, 2024 - 22:50
89 Views
Mussoorie: मसूरी में एमडीडीए ने अवैध निर्माण को किसी सील
Advertisement
Advertisement

Mussoorie News INA.
मसूरी में मसूरी एसडीएम अनामिका सिंह द्वारा अवैध निर्माण पर सख्त कदम उठाते हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी है जिसको लेकर बीचवुड स्टेट माल रोड मसूरी में चरणजीत सिंह हटवाल के द्वारा किये जा रहे अवैध  निर्माण को एसडीएम मसूरी और अधिशासी अभियंता के मौजूदगी में सील किया गया। एमडीडीए के अधिशासी अभियन्ता आनंद राम आर्य ने बताया कि चरणजीत सिंह हटवाल द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत व अनुमति लिए  बिना द्वितीय तल पर टीन डालकर लोहे के चैनलों से स्ट्रक्चर बनाने का कार्य किया गया है वह उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 संशोधन अधिनियम 2009 के अंतर्गत अनाधिकृत निर्माण को सुसंगत धाराओं के अंतर्गत संयुक्त सचिव एमडीडीए के न्यायालय में मुकदमा नियोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि निर्माण करता द्वारा किये गए  अवैध  निर्माण को लेकर न्यायालय में किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है जिसके बाद सयुक्त सचिव एसडीएम मसूरी द्वारा सीलिंग के निर्देश दिए गए हैं जिस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को एसडीएम मसूरी और पुलिस की मौजूदगी में सिलिंग की कार्यवाही की गई है ।

अनामिका सिंह एसडीएम मसूरी

एसडीएम मसूरी अनामिका ने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने मसूरी में अवैध निर्माण कर रहे लोगों को हिदायत दी कि उनके द्वारा किये जा रहे अनधिकृत निर्माण को तत्काल प्रभाव से बंद कर दे अन्यथा सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मसूरी में अवैध निर्माण को रोकने के लिए मसूरी का जनता का सहयोग मांगा उन्होंने कहा जहां भी अवैध निर्माण किया जा रहा है वह उसकी शिकायत उनसे या प्राधिकरण पर करें जिससे कि अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया।

रिपोर्ट: सुनील सोनकर  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement