Mau: सड़क बनने के दो साल बाद ही गड्ढे में तब्दील हुई रोड, जिम्मेदार कौन?

दो साल पहले एक करोड़ से अधिक की लागत से बनी 600 मीटर की सड़क में सैकड़ों गहरे गड्ढे बने हुए है, जो की बारिश का पानी भरने से मानो तालाब बन जाते है।

Oct 3, 2024 - 22:04
 0  89
Mau: सड़क बनने के दो साल बाद ही गड्ढे में तब्दील हुई रोड, जिम्मेदार कौन?

Mau News INA.

शहर के सईदी रोड जो की स्टेट हाइवे को जोड़ती है। जिसमे शहर के लोगो को आना जाना आसान हो गया था। लेकिन अब उसमें  सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं।  जिससे बुनकरों और नगरवासियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए नगर पालिका और रेलवे अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हैं।

अरशद जमाल (चेयरमैन नगर पालिका अध्यक्ष)

दरअसल दो साल पहले एक करोड़ से अधिक की लागत से बनी 600 मीटर की सड़क में सैकड़ों गहरे गड्ढे बने हुए है, जो की बारिश का पानी भरने से मानो तालाब बन जाते है। इस मार्ग से दो पहिया और कार चालकों का निकलना मुश्किल भरा हो जाता है। वही इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि यह रोड रेलवे की है| लेकिन सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता की निगरानी नहीं की जा सकी। रेलवे की तरफ से सड़क नगरपालिका को हैंडओवर कर दी जाए तो सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow