मसूरी नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर बैठक।

By INA News Desk
Jul 9, 2024 - 18:53
39 Views
मसूरी नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर बैठक।

रिपोर्टर सुनील सोनकर  

मसूरी। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 को लेकर नगर पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लक्ष्य रखा गया है कि वर्ष 2024 में नगर पालिका परिषद मसूरी प्रदेश में अपना पहला स्थान बनाये जिसको लेकर उनके द्वारा सफाई निरीक्षकों के साथ ही सफाई अभियान में शामिल संस्थाओं के साथ विचार विमर्श किया गया और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए दिशा निर्देशित किया गया गत वर्ष नगर पालिका मसूरी  स्वच्छता अभियान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही थी लेकिन इस बार  स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में में प्रथम स्थान पाने का लक्ष्य रखा गया है। 

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है साथ ही नगर पालिका द्वारा संचालित एमआरएफ सेंटर और बायोमैथिन प्लांट में शहर का कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों के साथ ही माल रोड पर भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:- बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजा बहादुर कुशल पाल सिंह कोटला, पढ़ें कोटला रियासत का प्राचीन इतिहास।

उन्होने बताया कि पालिका द्वारा मालरोड की साफ सफाई के लिये 20 सफाई कर्मचारी दिन में ओर 10 कर्मचारी रात के लिये लगाये गए है जिसकी मानिट्ररिंग वह स्वय कर रहे है। उन्होने कहा कि पालिका द्वारा मसूरी के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के माध्यम से स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

वह घर से घर के कूड़ा उठाने के साथ लोगो को गीले और सूखे कूडे के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होने कहा कि उनके द्वारा नगर पालिका में स्वच्छता को लेकर कार्य कर रही संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पालिका के सफाई निरीक्षकों को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow