मसूरी न्यूज़: भारी बारिश से थत्यूड़ में मसूरी-देहरादून मार्ग बंद, तीन घंटे में खुला रास्ता।

By INA News Desk
Jul 5, 2024 - 15:31
67 Views
मसूरी न्यूज़: भारी बारिश से थत्यूड़ में मसूरी-देहरादून मार्ग बंद, तीन घंटे में खुला रास्ता।
Advertisement
Advertisement
  • भारी बारिश के कारण थत्यूड़-मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगा लंबा जाम, विद्युत आपूर्ति भी ठप

रिपोर्टर सुनील सोनकर
मसूरी के पास गुरूवार को को हुई भारी बारिश के कारण टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के थत्यूड़-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग बंद हो गया। शुक्रवार सुबह 6बजे से लोक निर्माण विभाग की 2 जेसीबी मशीनों ने मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और सुबह9 बजे तक मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। भारी बारिश के कारण थत्यूड़ से 1 किलोमीटर की दूरी पर 33 केवी सब स्टेशन के पास भारी मलबा गिरने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे मसूरी-देहरादून, चंबा और चिन्यालीसौड़ को जाने वाली दूध और सब्जियों की गाड़ियां भी फंस गईं। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। इस मामले में जब क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार और ब्लॉक प्रमुख से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेमराज भट्ट ने बताया कि फेड़ी-किमोड़ा मोटर मार्ग पर लगातार मलबा गिरने के कारण मुख्य सड़क और 33 केवी सब स्टेशन प्रभावित हो रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बृहस्पतिवार से ठप पड़ी हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस भूस्खलन क्षेत्र का स्थायी समाधान करने और मलबा साफ करने के लिए जेसीबी मशीनों की स्थायी तैनाती की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में कोई कठिनाई न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement